Uttar Pradeshराष्ट्रीय

नंगे पांव आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Virat Anushka in Vrindavan : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचे। दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने मास्क पहन रखा था और नंगे पांव आश्रम में प्रवेश किया।

दोनों करीब एक घंटे तक वहां रहे

बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ होने के बावजूद विराट और अनुष्का आश्रम पहुंचे। दोनों करीब एक घंटे तक वहां रहे। दर्शन के बाद विराट के माथे पर चंदन का तिलक नजर आया और उनके हाथ में प्रसाद भी था। इसके बाद दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम जाकर भी दर्शन किए।

संत प्रेमानंद महाराज से यह आठवीं मुलाकात

विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई बार संत प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं। इस साल जून में आईपीएल जीतने के बाद भी दोनों आश्रम पहुंचे थे और महाराजजी से आशीर्वाद लिया था। बताया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की संत प्रेमानंद महाराज से यह आठवीं मुलाकात है। दोनों पहली बार जनवरी 2023 में उनसे मिले थे। इसके बाद कई मौकों पर दोनों वृंदावन पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

वनडे सीरीज के बाद वृंदावन पहुंचे कोहली

विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वृंदावन पहुंचे। इस सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। विराट ने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 144 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- पंजाब में 10 लाख नए राशन कार्ड का ऐलान, 22 जुलाई से शुरू आवेदन, परिवारों के लिए बड़ी राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button