लाइफ़स्टाइलस्वास्थ्य

10 मिनट में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर पनीर भुर्जी सैंडविच, जानें आसान रेसिपी

Paneer Bhurji Sandwich : अगर सुबह जल्दी ऑफिस या स्कूल के लिए निकलना हो और कम समय में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना हो, तो पनीर भुर्जी सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती है। इसे बच्चों के टिफिन या ऑफिस लंच के लिए भी आसानी से बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री

200 ग्राम पनीर (मैश किया हुआ या कद्दूकस किया हुआ)
4 से 6 ब्रेड स्लाइस
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटा टमाटर
1 बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
आधा-आधा छोटा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
मक्खन या बटर
हरी चटनी या टोमैटो केचप
बनाने की विधि

पहला चरण-

एक पैन में थोड़ा सा बटर या तेल गर्म करें। इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।

दूसरा चरण-

अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को कुछ सेकंड तक भून लें। फिर इसमें मैश किया हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए करीब दो मिनट तक पकाएं। आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

तीसरा चरण-

ब्रेड की दो स्लाइस लें। चाहें तो एक स्लाइस पर हरी चटनी और दूसरी पर टोमैटो केचप लगाएं। अब तैयार पनीर भुर्जी को ब्रेड पर समान रूप से फैलाएं और दूसरी स्लाइस से ढक दें।

चौथा चरण-

तवा या सैंडविच मेकर गर्म करें और उस पर थोड़ा बटर लगाएं। सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

अब आपका स्वादिष्ट, क्रिस्पी और प्रोटीन से भरपूर पनीर भुर्जी सैंडविच तैयार है। इसे बीच से काटकर गरमा-गरम चाय, कॉफी या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ परोस सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ईरान में ट्रंप को लेकर भड़की भीड़, अंतिम संस्कार में खुलेआम दी गई जान से मारने की धमकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button