Uttar Pradeshशिक्षा

यूपी में 42 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती परीक्षा शुरू, 25 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, तीन दिन चलेगी परीक्षा

UP Home Guard Bharti : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह 10 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हो गई। 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जो तीन दिन तक अलग-अलग पालियों में परीक्षा देंगे। प्रदेशभर में 1053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सख्त निगरानी और जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन जांच

कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन जांच की जा रही है, जिसमें रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन शामिल है। जौनपुर में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए, जबकि संभल में कलावा काटे जाने की घटनाएं सामने आईं। वहीं जूते, बेल्ट, कंगन और ताबीज जैसे सामान भी हटवाए गए, जिसे लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली।

पुलिस भर्ती बोर्ड ने दिए साफ निर्देश

हालांकि, पूर्व में पुलिस भर्ती बोर्ड ने साफ निर्देश दिए थे कि किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीक जैसे कलावा या मंगलसूत्र को नहीं हटाया जाए, और ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद कुछ जगहों पर सख्ती के मामले सामने आए हैं।

अलर्ट मोड पर पुलिस

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और नकल रहित हो सके।

ये भी पढ़ें- ‘गैंगस्टरां ते वार’ का 94वां दिन, पंजाब पुलिस ने 602 स्थानों पर छापेमारी की, 288 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button