LPG Shortage : खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के चलते LPG गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खासकर पढ़ाई, नौकरी या काम के लिए अपने राज्य से बाहर रह रहे लोग और प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. दिल्ली-NCR में हाल ही में इस कमी का असर साफ देखा गया, जहां आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग घर लौटते नजर आए.
इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर (FTL) की सप्लाई दोगुनी कर दी गई है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहले से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि खासकर प्रवासी मजदूर और जरूरतमंदो को आसानी से गैस मिल सकें. इसमें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी सहयोग करेंगी.
5 किलो LPG सिलेंडर के फायदे
अस्थायी रूप से कहीं रहने वाले लोग इसे आसानी से ले सकते हैं.
इसके लिए स्थायी पता (एड्रेस प्रूफ) की जरूरत नहीं.
हल्का होने के कारण कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है.
कीमत बड़े सिलेंडर की तुलना में कम.
छोटे परिवार, छात्र और किराएदारों के लिए ये बेहतर विकल्प है.
कैसे लें 5 किलो सिलेंडर का कनेक्शन
बता दें कि 5 किलो का LPG सिलेंडर लेने के लिए नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं.
कोई वैध पहचान पत्र दिखाएं जैसे आधार, ऑफिस ID या कॉलेज ID.
छोटा-सा डिपॉजिट जमा करें.
इतना करने के बाद आप तुरंत सिलेंडर लेकर घर जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सेहत योजना, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य कवर, आपातकालीन इलाज अब आसान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









