E-Arrival Card : नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल, 2026 से भारत आने वाले सभी विदेशी नागरिकों के लिए ई-अराइवल कार्ड (e-Arrival Card) भरना अनिवार्य कर दिया गया है। अब विदेशी यात्रियों को यह कार्ड ऑनलाइन जमा करना होगा, जो पहले कागजी फॉर्म में भरा जाता था। इस कार्ड को भारत पहुंचने से कम से कम 72 घंटे पहले पूरा करना आवश्यक है।
यात्रियों को मिलेगा एक QR कोड
विदेशी यात्रियों को यह कार्ड भारत के आधिकारिक वीजा पोर्टल indianvisaonline.gov.in या ‘इंडियन वीजा सु-स्वागतम’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भरना होगा। इसमें यात्रियों की व्यक्तिगत जानकारी, यात्रा विवरण, फ्लाइट नंबर और संपर्क विवरण जैसी जरूरी जानकारियां मांगी जाती हैं। फॉर्म जमा करने के बाद यात्रियों को एक QR कोड मिलेगा, जिसे भारत पहुंचने पर इमीग्रेशन काउंटर पर स्कैन कराना होगा। इसी के जरिए एयरपोर्ट से देश में प्रवेश सुनिश्चित होता है।
एंट्री प्रक्रिया को आसान और तेज़ बनाना
ई-अराइवल कार्ड भारत के इमीग्रेशन डेटाबेस से लिंक्ड है, जिससे अधिकारियों को विदेशी यात्रियों की एंट्री प्रक्रिया को आसान और तेज़ बनाने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, भारत में एंट्री के लिए वैध वीजा या OCI कार्ड होना जरूरी है। इस बदलाव से अब विदेशी यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबी फॉर्मलिटी से बचने में मदद मिलेगी और भारत में प्रवेश प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी।
ये भी पढ़ें- रेल यात्री हो जाएं सावधान, 1 अप्रैल से टिकट रद्द करने के नए रिफंड नियम लागू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









