यूटिलिटी न्यूज

1 अप्रैल से FASTag होगा महंगा, अब एनुअल पास के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

FASTag Recharge : अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए FASTag एनुअल पास की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।

कीमत में कितनी बढ़ोतरी?

1 अप्रैल 2026 से FASTag एनुअल पास 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगा। यानी यूजर्स को अब 75 रुपये ज्यादा देने होंगे, जो करीब 2.5% की बढ़ोतरी है।

वैधता और उपयोग सीमा

यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहेगा। 200 ट्रिप पूरे होते ही यह ऑटोमैटिक सामान्य FASTag (पे-पर-यूज) में बदल जाएगा, जिसे फिर से रिन्यू करना होगा।

क्या है FASTag और क्यों जरूरी?

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिससे बिना रुके और बिना कैश के टोल भुगतान किया जा सकता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो बार-बार हाईवे यात्रा करते हैं।

किन जगहों पर मान्य?

यह एनुअल पास देशभर के लगभग 1,150 टोल प्लाजा (नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे) पर मान्य है। हालांकि, स्टेट हाईवे या प्राइवेट टोल रोड पर इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

इस पास का उपयोग प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के वाहन मालिक कर सकते हैं। यह नियमित यात्रियों के लिए किफायती और समय बचाने वाला विकल्प है।

ऐसे करें एक्टिव या रिन्यू

  • Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करें या NHAI वेबसाइट पर जाएं
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉगिन करें
  • ‘Annual Toll Pass’ विकल्प चुनें
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • UPI/कार्ड/नेट बैंकिंग से भुगतान करें
  • लगभग 2 घंटे में FASTag एक्टिव हो जाएगा

ये भी पढ़ें – झारखंड में आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, बंद अस्पताल में दिखाए गए सैकड़ों ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button