यूटिलिटी न्यूज

1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट होंगे और सुरक्षित, जानें नए बदलाव

Digital Payment Updat : अगर आप अक्सर यूपीआई या नेट बैंकिंग से पेमेंट करते हैं, तो ध्यान दीजिए. 1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट का तरीका बदलने वाला है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए नए नियम लागू कर रहा है.

RBI के नए नियमों के तहत हर डिजिटल पेमेंट अब दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) के साथ होना जरूरी है. इसका मतलब है कि पैसे भेजने के लिए आपको अब दो अलग तरीके से अपनी पहचान साबित करनी होगी.

बैंक और कंपनियों की जिम्मेदारी अब बढ़ी

पहले जहां कई ऐप्स पर पैसे सिर्फ एक क्लिक में कट जाते थे, अब हर ट्रांजेक्शन के लिए एक नया सुरक्षा कोड या ऑथेंटिकेशन तरीका इस्तेमाल करना होगा. इससे अनचाहे या धोखाधड़ी वाले पेमेंट पर रोक लगेगी.

नए नियमों के मुताबिक, बैंक और डिजिटल पेमेंट कंपनियों को ग्राहकों को अलग-अलग सुरक्षा विकल्प देने होंगे. इनमें से कम से कम एक तरीका डायनेमिक होना चाहिए, यानी हर बार नया और तुरंत जेनरेट होने वाला कोड. अगर बैंक इस नियम को नहीं मानते और किसी ग्राहक के साथ फ्रॉड होता है, तो पूरी जिम्मेदारी बैंक या कंपनी की होगी.

ग्राहक तय कर सकेंगे अपना सुरक्षा तरीका

अब पासवर्ड या पिन के अलावा ओटीपी, फिंगरप्रिंट या हार्डवेयर टोकन जैसे तरीके भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इससे पुराने स्थिर पिन का खतरा खत्म होगा, क्योंकि अब हर ट्रांजेक्शन के लिए नया कोड होगा.

ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार सुरक्षा का तरीका चुन सकेंगे. उदाहरण के लिए, आप पुराने पिन के साथ ओटीपी इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिंगरप्रिंट और डिवाइस बाइंडिंग जैसी हाई-टेक सुविधा चुन सकते हैं. इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा आम यूजर को होगा, जो अक्सर ऑनलाइन फ्रॉड या फिशिंग अटैक का शिकार बनते हैं. अब आपके खाते में बिना आपकी अनुमति के पैसा जाना लगभग असंभव हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- New PAN Card Rules 2026 : PAN 2.0 के तहत नए दस्तावेज और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button