बिज़नेसयूटिलिटी न्यूज

‘देशभर में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं’ बढ़ते अफवाहों के बीच HPCL ने किचा स्पष्ट

Middle East Conflict : पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और तेल आपूर्ति को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने स्पष्ट किया है कि भारत में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है। कंपनी ने कहा कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है और सभी फ्यूल स्टेशन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

HPCL ने X पर दी जानकारी

HPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि देश की रिफाइनिंग और सप्लाई प्रणाली सुचारू रूप से काम कर रही है। रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर चल रही हैं और भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। पेट्रोल पंपों पर देखी गई भीड़ केवल गलत जानकारी (मिसइन्फॉर्मेशन) के कारण थी।

कंपनी ने यह भी बताया कि घरेलू उत्पादन में वृद्धि हुई है और आयात सुरक्षित हैं। पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क का विस्तार देश की स्वच्छ ऊर्जा रणनीति का हिस्सा है और मौजूदा ईंधन उपलब्धता पर इसका कोई असर नहीं।

HPCL का जनता से अपील

HPCL ने जनता से अपील की कि केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और घबराएं नहीं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव के चलते होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – हरियाणा में पेट्रोल-डीजल और गैस सप्लाई स्थिर, कालाबाजारी पर सख्ती: हरियाणा CM सैनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button