IPL 2026 : आईपीएल 2026 दो दिन बाद शुरू होने वाला है। पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। 19वें सीजन में हैदराबाद टीम अपने खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रहा है। इसी बीच टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस को लेकर बड़ा अपडेट आया है। कमिंस इस समय बैक इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्होनें बताया कि वह शुरूआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। यह खबर टीम को चिंता में जरूर डाल दी।
पहले हाफ में मैदान से रहेंगे दूर
पैट कमिंस ने अपने फिटनेस पर जानकारी देते हुए बताया कि उनको पूरी तरह से फिट होने में अभी समय लगेगा। फिलहाल वो नेट सेशन में गेंदबाजी शुरू कर दिए हैं। मैदान में वापसी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, सुधार हो रहा है। मैने नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है। आईपीएल के शुरुआती मैचों में मैं उपलब्ध नहीं हो पाऊंगा, लेकिन वापसी में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
दूसरे हाफ में शामिल होने की उम्मीद
कमिंस ने बताया कि मैने एक प्लान बनाया है, ताकि मैं टूर्नामेंट के बीच तक पूरी तरह से फिट हो जाऊं। सबकुछ ठीक रहा तो सीजन के दूसरे हाफ और नॉकआउट में खेलूंगा। आगे उन्होनें बताया कि अभी हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं।
कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान पर
नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की जिम्मेदारी ईशान किशन को दी गई है। इस समय ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले साल हुए घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी कप्तानी में झारखंड को सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई थी। साल 2026 के विश्वकप में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। आईपीएल में ईशान किशन पहली बार कप्तान बनाए गए हैं। साथ ही अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-शोपियां समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









