
Up News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वहीं अब कविनगर थाना क्षेत्र के महागुनपुरम सोसायटी में 42 वर्षीय युवक के आत्महत्या करने से इलाके में हडकंप मच गया है। युवक की पहचान राजवीर चावला के रूप में हुई है।
13वीं मंजिल से कूदकर दी जान
मिली जानकारी के मुताबिक, राजवीर ने विनायक टॉवर में 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने राजवीर के फ्लैट की तलाशी ली तो उस दौरान फ्लैट से उनकी 70 वर्षीय मां सतनामकौर का शव भी मिला है, जो अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है।
2-3 दिन पुराना है महिला का शव
पुलिस के मुताबिक, वहां बेड पर उनकी मां सतनामकौर का शव पड़ा मिला जो कि दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उनकी नाक पर खून के धब्बे भी मौजूद थे। पुलिस ने दोनों शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
मामले की तफ्तीश में लगी प्रशासन के अनुसार, राजवीर चावला एक एस्ट्रोलॉजिस्ट (ज्योतिष) थे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मां की मौत के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – इंदौर अग्निकांड: पीड़ितों से मिले सीएम मोहन यादव, अधिकारियों को दिए जांच के आदेश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









