बड़ी ख़बरविदेश

Iran Israel War : गोलिस्तान पैलेस पर इजरायल का हमला, 500 साल पुराना है इतिहास

Iran Israel War : इजरायल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। ईरानी मीडिया मेहर ने बताया कि ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान महल पर इजरायल ने हमला किया है। हमले से पहले ऐतिहासिक और कीमती चीजों को पहले ही महल से निकाल लिया गया था। जिससे वे सुरक्षित हैं। हालांकि हमले में महल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

500 साल पुराना है गोलिस्तान महल

गोलिस्तान महल का निर्माण 16वीं सदी में सफवीद दौर में हुआ था। इसका अधिकांश वर्तमान स्वरूप 18वीं-19वीं सदी में कजार राजवंश के समय विकसित हुआ। तभी से यह ईरानी सत्ता का प्रमुख केंद्र रहा है। इसमें फारसी और पश्चिमी वास्तुकला की नक्कासी की गई है। महल में शानदार गार्डनिंग, पूल के साथ प्रसिद्ध आईना हॉल भी है। वर्तमान में यह ईरानी पर्यटन का प्रमुख केंद्र रहा है। 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

डोनाल्ड ट्रंप का बयान

इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकन नागरिकों को जल्द से जल्द मिडिल ईस्ट देशों को छोड़ने की अपील की है। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में बताया कि अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। ईरान से जंग 4-5 हफ्ते या ज्यादा समय भी चल सकती है।

इस बीच ईरानी ड्रोन ने रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला किया। फॉक्स न्यूज ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

176 बच्चों सहित 742 की मौत,750 घायल

अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को शुरू हुई लड़ाई में अमेरिका-इजरायल ने अब तक 1000 से अधिक ईरानी ठिकानों पर 2000 से अधिक बम गिराए हैं। इन हमलों में अब तक 176 बच्चों सहित 742 लोगों की जान लोगों की मौत हो चुकी है। तथा 750 से अधिक लोग घायल हैं। हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की भी परिवार के सदस्यों के साथ मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें- मेट्रो यात्री कृपया ध्यान दें- क्या होली के दिन बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button