राजनीतिराष्ट्रीय

डोकलाम पर उठे ‘सवाल’ से फिर मचा ‘बवाल’, 8 सांसद निलंबित, राहुल-प्रियंका का प्रदर्शन जारी

Lok Sabha Budget Session : लोकसभा में बजट सत्र के दौरान आज भी यानी मंगलवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। आज भी राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की किताब का मुद्दा उठाया। लेकिन आज भी उन्हें इस मुद्दे पर बोलने नहीं दिया गया और सदन में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे की रफ्तार तेज होते देख आज भी कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही 8 सांसदों को निलंबित भी कर दिया गया।

8 में से 7 कांग्रेस के सांसद शामिल

निलंबित किए गए सांसदों में 7 सांसद कांग्रेस के हैं जिनमें अमरिंदर सिंह, राजा वडिंग, प्रशांत परोले, हिबी ईडन, गुरजीत औजला, डीन कोरियोकोज, मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी शामिल हैं। वहीं 1 माकपा सांसद एस वेंकटेशन शामिल हैं। कांग्रेस के सांसदों को निलंबित करने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सदन के बाहर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है।

‘डोकलाम मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते सत्ता पक्ष’

कांग्रेस से 7 निलंबित किए सांसदों में शामिल राजा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सत्ता पक्ष नेता डोकलाम मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाहते। जैसे ही PM, चीन और डोकलाम का नाम आया तो वो बीजेपी के सांसद शोर करने लगे। वहीं स्पीकर ने माइक बंद करके दूसरे सांसद को बोलने के लिए कहा। हमने कहा यह गलत है। बरार ने कहा, ‘हमें सस्पेंड कराकर आप विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं।’

राहुल गांधी के इस बयान के बाद हंगामा शुरु

उल्लेखनीय है कि बीते कल यानी सोमवार से ही राहुल गांधी द्वारा डोकलाम पर उठाए जा रहे सवाल पर बवाल हो रहा है। आज दोपहर 2 बजे राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया और कहा, ‘मुझे बोलने दिया जाए।’ उनके यह कहते ही NDA के सांसदों ने हंगामा करना शुरु कर दिया और राहुल को टोकना शुरू कर दिया। आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें इस मद्दे पर किसी भी तरह से बोलने नहीं दिया गया।

राहुल ने कहा, ‘मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा। मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मैं बस बता रहा हूं की चीन और भारत के बीच में क्या हुआ। पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए।’

ये भी पढ़ें – लोकसभा में जमकर हंगामा, विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक के बीच 3 बार कार्यवाही स्थगित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button