Karan Aujla : पंजाबी सिंगर Karan Aujla विदेशी सिंगर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। msgorimusic नाम की इस आर्टिस्ट ने दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सिंगर शादीशुदा है और जब उन्होंने सिंगर के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तो उनका मुंह बंद करा दिया गया। सिंगर पर एक कनाडा बेस्ड आर्टिस्ट ने आरोप लगाया है कि शादीशुदा होते हुए भी सिंगर उनके साथ रिलेशनशिप में थे।
करण औजला के साथ रिलेशनशिप में थीं
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत रेडिट से हुई है. एक रेडिट यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें करण औजला की कथित गर्लफ्रेंड ने उनपर धोखाधड़ी के आरोप लगाया है। हालांकि, करण औजला ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। गोरी, इंस्टाग्राम पर Ms gori music के नाम से जानी जाती हैं।
साथ ही, वो ट्विन रैप डुओ Nyx & Nym का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वो करण औजला के साथ रिलेशनशिप में थीं और बाद में उन्हें पता चला कि वो शादीशुदा हैं। उनका कहना है कि करण औजला ने अपनी शादी की बात छिपाकर रखी।

औजला फैंस हुए हैरान
इस खबर के सामने आने के बाद औजला फैंस हैरान हैं। इंटरनेट पर कोई बातें कर रहा है कि ये सब झूठ है और करण सामने आकर लोगों को सच बताएं। सबका कहना है कि करण तो ग्रीन फ्लैग थे, वो ऐसा नहीं कर सकते। अब सच क्या है ये तो खुद करण ही जानते हैं।
पलक ब्यूटी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा
करण औजला पलक औजला के पति हैं। पलक की अपनी अलग पहचान है। वह पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। पलक ब्यूटी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपना काम करती हैं। सोशल मीडिया पर भी पलक औजला के काफी फॉलोअर हैं। पलक अपनी निजी जिंदगी को वह पर्सनल रखना पसंद करती हैं।
करण-पलक की लव स्टोरी और अफेयर
करण औजला और पलक की लव स्टोरी बहुत पुरानी है। दोनों ने करीब 10 साल एक-दूसरे को डेट किया। 10 साल रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद 2023 में दोनों ने मैक्सिको में डेस्टिनेशन वेडिंग की। वहीं, करण औजला पर हाल ही में विदेशी आर्टिस्ट ने अफेयर से जोड़ते हुए आरोप लगाए हैं।
इंस्टाग्राम पर msgorimusic नाम से मशहूर इस आर्टिस्ट का दावा है कि वह करण औजला के साथ एक प्राइवेट रिलेशनशिप में थीं और उन्हें ये बात नहीं पता थी कि सिंगर पहले से शादीशुदा हैं। जब उन्हें इसके बारे में पता चला और उन्होंने इसके बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्हें चुप करा दिया गया। पब्लिकली बदनाम करने की कोशिश की गई।
ये भी पढ़ें- Stray Dogs : आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हमलों पर राज्य सरकार भरेगी मुआवजा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









