राशिफल

Aaj Ka Rashifal : जानें अपना आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

मेष राशि : आपका आज का दिन चिंता से भरा रहने वाला है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं, तो अभी रुक जाएं। जीवनसाथी को कोई सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। आपके पिताजी की सलहा काम आएगी।

वृषभ राशि : आपका आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।  आपको अपनी महिला मित्र से सावधान रहने की जरूरत है। आपकी तरक्की की राह में आ रहीं बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि : आपका आज का दिन आपकी सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी से भी अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है। आपके लग्जरी सामान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : आपको आज के दिन अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। आपको अचानक कही से धन मिलने की संभावना है। आपकी कोई नई कोशिश कामयाब होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को योजना बनाने की जरूरत है।

सिंह राशि : आपका आज का दिन आय के सर्तों पर ध्यान देने वाला रहेगा। आपके बॉस के साथ कुछ खटपट हो सकती है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता बनाए रखें।  

कन्या राशि : आपका आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला रहेगा। आपका धन से संबंधित मसला सुलझेगा, और आपको धन का लाभ हो सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि : आपका आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। यदि आप कर्ज लेने का सोच रहे हैं तो आपको समस्या आ सकती है। आपको अपनी माता जी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आपको किसी की बात पर भरोसा नहीं करना है।  

वृच्श्रिक राशि : आपका आज का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। प्रेमी जीवन जी रहे लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी और के मामले में पड़ने से बचना होगा।  

धनु राशि : आपको आज के दिन निवेश कार्यों में ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी संतान को किसी बात पर क्रोध आ सकता है। किसी मित्र के साथ मंनोरंजन के कार्य में जा सकते हैं। यदि आपकी नौकरी को लेकर कुछ समस्या चल रही है, तो वह दूर होगी।  

मकर राशि : आर्थिक रूप से आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए महमान के आने की संभावना है।  

कुंभ राशि : आपका आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाने पर ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।  

मीन राशि : आपका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने घरेलू काम निपटाने में लगे रहेंगे। आपके नए मित्र बन सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Punjab : विजिलेंस ब्यूरो ने 5000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सहायक सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button