Uttar Pradesh

Dev Deepawali : 12 लाख दीपों से जगमग होंगे काशी के घाट, देश-विदेश से आएंगे मेहमान

Dev Deepawali : इस साल की देव दीपावली पर 12 लाख दीपों से जगमग होंगे काशी के 84 घाट। 15 नवंबर को मनाई जाएगी देव दिवाली। साथ ही गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का शो का आयोजन भी किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

काशी के 84 घाटों पर 12 लाख दीपों से जगमग होने वाली है देव दीपावाली, जिसे देखने देश के साथ विदेश से भी मेहमान काशी में पहुंचेंगे। इसे दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने घाटों और कुंडों को रोशन करने की तैयारी की है।

बताया जा रहा है कि लेजर शो के माध्यम से घाट पर गंगा अवतरण और शिव महिमा की कहानी दिखाई जाएगी। योगी सरकार दिपावली को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए प्रांतिय मेला भी घोषित कर चुकी है। लेजर शो के साथ ग्रीन आतिशबाजी भी की जाएगी। यह आतिशबाजी प्रदूषण रहित होगी। जो कि पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश भी देगा।

मेहमानों के लिए इंतेजाम

काशी के घाटों, कुंडों और तालाबों के साथ गंगा पार रेत पर टिमटिमाने वाले 12 लाख दीयों में ढाई से तीन लाख दीये गाय के गोबर से बनाए जाएंगे। इसके अलावा घाट के पूर्वी क्षेत्र गंगा की रेत का इलाका भई पूरी तरह रोशनी से जगमग होने वाला है। देश व विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए गेस्ट हाउस, बजड़ा, होटल, नाव, बोट और क्रूज का इंतेजाम किया गया है। जो कि तेजी से फुल होते जा रहे हैं।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की छवी अलौकिक और अद्भुत नजर आने वाली है।  सभी आयोजनों के बाद घाटों की साफ – सफाई की जाने का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Bastar Shanti Samiti : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नक्सल पीड़ितों से मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button