राशिफल

Jyotish Shastra : जानें अपना आज का राशिफल, कुछ खास बातों का रखें ध्यान

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अपने कामों को संभालकर करने वाला है। आपको किसी की बात का बुरा लग सकता है। आपकी संतान को पुरस्कार मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि : आज के दिन आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिक काम मिलने की वजह से वे परेशान रह सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। पैसे से जुड़ा आपका कोई मुद्दा सुलझ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी।

कर्क राशि : संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। धन का निवेश सोच समझकर ही किसी योजना में करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखने का जरूरत है।

सिंह राशि : आज के दिन आप तरक्की की रहा पर आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि : नौकरी कर रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। आपके फंसे हुए धन के वापस मिलने की संभावना है। अपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहने वाला है। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। आप अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें।

वृच्श्रिक राशि : आज के दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृध्दि होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।  

धनु राशि : पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप मिल बैठकर बातचीत करें। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि : आज के दिन आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। सामाजिक कार्यों में आपका पूरा योगदान रहेगा। आपका कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।  

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम से भरा रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग पूर्ण रुप से मिलेगा। धन संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।

मीन राशि : आज के दिन आपके सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप किसी से सलाह लेने से बचें। आपके चारों ओर खुशी भरा माहौल रहेगा। घर व बाहर के कामों में संतुलन बनाकर चलें।

यह भी पढ़ें : http://Raktbeej : भगवान शिव से वरदान प्राप्त रक्तबीज का माँ काली ने किया अंत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button