
मेष राशि : आप किसी प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। आपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आपके घर किसी अतिथि के आने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।
वृषभ राशि : आज के दिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि : आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में कोई भी कदम जल्दबाजी में उठाने से बचें। आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि : नौकरी में यदि आप कोई बदलाव करते हैं, तो वह आपके लिए अच्छे रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। अपने माता-पिता से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप शारीरिक कष्टों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह दूर हो सकते हैं। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक तौर पर अच्छा रहने वाला है। यदि आप धन के निवेश को लेकर ध्यान रखें। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।
तुला राशि : आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने वाली है। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने ऊपर किसी बात का कोई तनाव लेने से बचें, नहीं तो और समस्याएं बढ़ेगी।
वृच्श्रिक राशि : यदि आप बुद्धि और विवेक से काम लेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अच्छा धन खर्च करना पड़ेगा।
धनु राशि : आज के दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी जल्दबाजी की आदत आपको समस्या में डाल सकती है।
कुंभ राशि : काम में लापरवाही करने से बचें। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलने की संभावना है। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न करें।
मीन राशि : आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी संतान को किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है। आपके लिए आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा।
यह भी पढ़ें : http://OCD : यदि आपको बार-बार एक ही काम दोहराने की आदत है, तो आपको हो सकती है ओसीडी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप