
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी भी तरह के वाद – विवाद से दूर रहना होगा। संतान को पुरस्कार मिलने से घर का माहौल खुशी भरा होगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। कुछ उलझनें हैं, जिनके लिए घर वालो से बात करें।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सभी रूपों से अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रहीं रुकावटें दूर होंगी। किसी काम के चलते आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता जी के स्वास्थय का ध्यान रखें, कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके हिसाब का रहने वाला है। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगें, मगर किसी भी तरह का घमंड न करें।
कर्क राशि : आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की के लिए नए – नए रास्ते खुलेंगे। अपने स्वास्थय का ध्यान रखें। कोई इंफेक्शन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी रिशतेदार से भेट हो सकती है। आप अपने मित्र से मिल सकते हैं।
सिंह राशि : नौकरि में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान के आने की समभावना है। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपके साथियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि : नौकरी में नए पद की प्रापती होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बड़ेगा। आपको परोपकार के कार्य से जुड़ कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर परेशान हो तो परिवार के लोगों से बात करें। लोग आपके व्यवहार को गलत समझ सकते हैं।
तुला राशि : व्यवसाय में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। आप आपके किसी मनमानी के काम के कारण परेशान रहेंगे। किसी को दिया उधार धन के वापस मिलने की संभावना है। परिवार में किसी को शारीरिक दिक्कत होने की संभावना है।
वृच्श्रिक राशि : आज का दिन आपके लिए सुख – सुविधाओं से भरा रहेगा। आपकी किसी नए काम को सीखने में रूची जाग सकती है। कोई भी काम सोच समझ कर करें, आपका कोई काम आपको परेशान कर सकता है। धन उधार लेने से बचें।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है। आप किसी संपत्ति का सौदा कर सकते हैं। अपने सभी जरूरी कागजातों का ध्यान रखें। आपके परिवार के किसी स्दस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए धन – धान्य से भरा रहेगा। किसी काम को पूरा करने में रुकावट आ रही है तो वो समस्या दूर होगी। फिज़ूल के खर्चों से बचें। इस से आपको धन की हानी हो सकती है। आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख – सुविधा से भरा रहेगा। किसी की भी बातों में आ कर किसी भी काम को लेकर जल्दबाज़ी न करें। संतान के विवाह के लिए रिशता पक्का हो सकता है। धन से संबंधी कोई मामला आपको परेशान कर सकता है।
मीन राशि : आज के दिन आपके लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। किसी जमीन का सौदा करने की योजना बना सकते हैं। सौदा बहुत देख – भाल कर करें। नौकरी का तलाश कर रहे लोगों को अच्छी सूचना मिल सकती है। कारोबार में आपको खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : http://Acrophobia : ऊँचाई पर जाने से बढ़ जाती है दिल की धड़कन ? क्या आप भी बीमार हैं ?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप