Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने सहयोगी दलों से की इतने सीटों की मांग

Lok Sabha Election 2024 demands seats in upcoming election
Share

Lok Sabha Election 2024

2024 लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election 2024) को काफी कम समय बचा है। वहीं जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीग आते हुए दिखाई दे रही है। ठीक वैसे ही विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के बीच चल रही सीट शेयरिंग का मुद्दा और भी मुश्किल होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे समय खबर आई है कि कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन के सहयोगी दलों के सामने यूपी, दिल्ली, झारखंड और बंगाल में पसंदीदा लोकसभा सीटें की डिमांड की है। मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस ने अपने सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली और महाराष्ट्र में अपने लिए सीटों का नंबर भी बताया है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में की इतनी सीटों की मांग?

आपको बता दें कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगी दलों से कुल 11 सीटों की मांग की है। इन 11 सीटों में बता दें कि रायबरेली, झांसी, अमेठी, फैजाबाद, लखीमपुर, सहारनपुर, महाराजगंज, धरुहरा, वाराणसी, प्रतापगढ़ और लखनऊ शामिल हैं। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव को गौर किया जाए तो कांग्रेस के हाथों यूपी में केवल एक ही सीट हाथ लगी थी।

बंगाल में इतनी सीटों पर किया दावा

पश्चिम बंगाल में TMC की ओर से बंगाल की सभी सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है। लेकिन इस बीच कांग्रेस की ओर से बंगाल में 6 सीटों की मांग की जा रही है। कांग्रेस बंगाल में मालदा- उत्तर, मालदा-दक्षिण, बेहरामपुर, जंगीपुर, रायगंज और बशीरहाट सीट की मांग कर रही है। हांलंकि इस से पहले ममता बनर्जी की ओर से यह ऐलान किया जा चुका है, कि पार्टी उन्हें केवल 2 सीटों दे सकती हैं।

झारखंड और दिल्ली में इतने सीटों की मांग

बात करें दिल्ली और झारखंड की तो आपको बता दें कि इन राज्यों में कांग्रेस ने कुल 14 सीटों की मांग की है। झारखंड में अपने सहयोगी दल से कांग्रेस पार्टी ने हजारीबाग, रांची, धनबाद, खूंटी, जमशेदपुर, चतारा, पलामू, सिंहभूम और लोहदरगा सीटों की मांग कर रही है। वहीं बात करें दिल्ली की तो बता दें कि दिल्ली की 7 सीटों पर जीत का दावा कांग्रेस की ओर से ठोका जा रहा है।

यह भी पढ़े:Rajasthan News: मॉर्निंग वॉक पर निकले CM भजन लाल शर्मा, चाय पीते हुए की जनता से बात, फिट इंडिया अभियान पर हुई चर्चा

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

अन्य खबरें