कांग्रेस ने महादेव के नाम पर ही कर दिया घोटाला- नरेंद्र मोदी

PM Modi to Congress
PM Modi to Congress: सूरजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे पर रहे। यहां दतिमा के जंबूरी मैदान में भाजपा की चुनावी आम सभा में शामिल हुए। सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा के लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान 14 विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
PM Modi to Congress: ‘अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से करवाई सट्टेबाजी’
प्रधानमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा की कांग्रेस ने लोगों को सपना दिखाया था लेकिन महादेव के नाम पर ही घोटाला कर दिया। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। जनता से अपील की कि कमल निशान का बटन दबा कर कांग्रेस को सजा दीजिए। उन्होंने कहा ऐसे आरोप के बाद उन्हें एक दिन भी सीएम नहीं रहना चाहिए। वह बोले, तीस टके कका, खुलेआम सट्टा।
PM Modi to Congress: ‘नक्सल समस्या को दूर करने में असफल’
उन्होंने आरोप लगाया कि पीएससी की भर्ती में अपने लोगों के बच्चों को भर्ती कराया और आपके बच्चों के साथ धोखा किया। वह फिर बोले, तीस टके कका, आपका काम पक्का। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या को दूर करने में असफल रही। प्रदेश से हिंसा हटाने के लिए कांग्रेस को हटाना जरूरी है।
PM Modi to Congress: ‘कांग्रेस सरकार में बढ़ी मानव तस्करी’
उन्होंने आरोप लगाया कि सरगुजा में कांग्रेस सरकार में मानव तस्करी, नशा का कारोबार बेतहाशा बढ़ा। क्षेत्र से बेटियां गायब हो रही हैं। कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं। कांग्रेस सरगुजा में अवैध घुसपैठियों को बसा रही है। इनकी तुष्टिकरण नीति के कारण तीज त्यौहार मनाना मुश्किल हो गया है। नरेंद्र मोदी बोले, भाजपा ने अटल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। कांग्रेस ने आदिवासियों के हित में नहीं सोचा। भाजपा काल में एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनी। आदिवासियों के विकास के लिए 5 गुना ज्यादा का बजट बनाया गया। नौ साल में लाखों आदिवासियों को पट्टा का वितरण किया। 80 हजार से ज्यादा सामूहिक पट्टा का वितरण किया।
क्या है कका का मतलब
दरअसल एक लोकवाणी कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने बच्चों और युवाओं को भतीजा भतीजी कहकर संबोधित किया था। इसलिए उन्हें कका कहा जाने लगा।
रिपोर्टः आमिर खान, संवाददाता, सूरजपुर, छत्तीसगढ़
ये भी पढ़ें: मोदी वॉशिंग पाउडर में सारे दाग धुल जाते हैं-भूपेश बघेल