
Accident or Suicide: बिहार में जवान की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। एक घटना में जहां जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं दूसरी घटना में जवान द्वारा खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि जवान ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। अभी तक हादसा या खुदकुशी की पुष्टि नहीं हो पाई है।
Accident or Suicide: डीएसपी के अंगरक्षक के पद पर था तैनात
मामला बिहार के कटिहार से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां एक बीएमपी(बिहार सैन्य पुलिस) के जवान दीपक कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली जवान के सिर में लगी। घटना में उसकी मौत हो गई। दीपक कुमार बीएमपी डीएसपी के अंगरक्षक के तौर पर तैनात था।
Accident or Suicide: पुलिस कर रही दोनों पहलुओं की जांच
वहीं कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह ड्यूटी जाने के दौरान दीपक ने रिवाल्वर ली। तभी रिवाल्वर से अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली जवान के सिर में लगी।
मुंगेर में की गई थी जवान की हत्या
इससे पहले मुंगेर में एक जवान की हत्या का मामला सामने आया था। यहां बीएमपी जवान अमन कुमार छुट्टी पर अपने घर आया था। वह इस अपने दूसरे घर की सफाई कर वापस लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी थी। घटना में उसकी मौत हो गई थी। बताया गया कि जवान अमन कुमार के पिता की भी रंजिशन हत्या की गई थी।
ये भी पढ़ें: बीपीएससी बहाली के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन