Biharराजनीतिराज्यशिक्षा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना से गया के लिए रवाना

President in Bihar: 18 अक्टूबर को बिहार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को पटना से गया के लिए रवाना हो गईं। उन्हें विदा करने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे। राष्ट्रपति गया पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेंगी।

President in Bihar: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा

गया के लिए रवाना हुई भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विदा करने के लिए सीएम सहित अन्य मंत्री भी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। राष्ट्रपति गया में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगी।

President in Bihar: मोतिहारी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हुई थीं शामिल

राष्ट्रपति 19 अक्टूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी सेन्ट्रल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थी। दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा था, ‘’मुझे बताया गया है कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के विभिन्न शिक्षण कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या लगभग 60 प्रतिशत है। ऐसी होनहार छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और बढ़ते हुए आत्म-विश्वास में मुझे भविष्य के विकसित भारत का स्वरूप दिखाई देता है”।

President in Bihar: महात्मागांधी का किया था उल्लेख

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा और उनके विचारों का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने अहिंसा, करुणा, नैतिकता और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में लोगों की आस्था बढ़ाई। भारतीय समाज, राजनीति और अध्यात्म को बहुत गहराई के साथ भारत की भाव-भूमि से जोड़ा। विश्व समुदाय के अनेक लोग गांधीजी में भारत का मूर्तिमान स्वरूप देखते हैं।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: President In Bihar: पहले दीक्षांत समारोह में मोतिहारी पहुंची राष्ट्रपति महोदया

Related Articles

Back to top button