Uttarakhand

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनसेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सेवा के अधिकार में अधिक सेवाओं को शामिल करने के भी कहा है। सचिवालय में आईटीडीए और उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम ने ये निर्देश दिए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड 2025 के लक्ष्यों के मद्देनजर आईटीडीए और उद्योग विभाग की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन सेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाईन प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाए।

सीएम ने कहा कि लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इसके लिए जन सुविधा से जुड़े सभी विभागों को एक अम्ब्रेला में लाया जाए। सेवा के अधिकार में अधिक से अधिक सेवाएं जोड़ी जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक का विकास जिस तेजी से हो रहा है उसी तेजी से सेवाओं का लाभ लोगों को मिले इसे सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीएम ने ये निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का आम जनता को पूरा फायदा मिले, इसके लिए ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए कि लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार एक क्लिक पर सारी जानकारी उपलब्ध हो सके। सीएम ने कहा कि सरकारी भूमि का सही तरीके से उपयोग हो, इसके लिए जो भी काम किये जाएं, वो मास्टर प्लान के तहत ही हों। सीएम ने कहा कि जिन विभागों के बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम नहीं हो रहा है, उनकी जल्दी ही समीक्षा की जायेगी।

ये भी पढ़ें:UP: सपा सांसद डॉ बर्क की आईडी हैक, मचा हड़कंप

Related Articles

Back to top button