Uttar Pradesh

Aligarh: रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, हमलावर फरार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देर रात युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके की है बताई जा रही है। घायल युवक अपने रिश्तेदार को दवा दिलाकर वापस घर लौट रहा था। तभी घर के करीब ही घात लगाए चार पांच हमलावरों ने गोली मार दी।

युवक के गोली हाथ पर लगी है वहीं हमलावर फरार हो गए हैं तो वहीं बाइक सवार युवक, जिसके गोली लगी है, उसको तत्काल जिला मलखान सिंह इमरजेंसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार करते हुए जैन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मनोज से रंजिश के चलते हमला किया गया है।

वहीं घायल के रिश्तेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि इनकी रंजिश चल रही है। मनोज अपने रिश्तेदार प्रमोद को दवा दिलाने के लिए आए थे। गोली मारने वालों में चंदू विष्णु बलराम राजा लल्ला आदि लोग शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

(अलीगढ़ से संदीप शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Guddu Muslim को दिल्ली पुलिस ने तलब किया, उसके पुराने घर पर चिपकाया नोटिस

Related Articles

Back to top button