Madhya Pradesh

MP NEWS: सीएम ने मंत्रियों के साथ रोपे 730 पौधे, डेली प्लांटेशन को दो साल पूरे

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोज एक पेड लगाने का संकल्प लेकर बड़ा कदम उठाया था। आपको बता दें कि 19 फरवरी 2019 को अमरकंटक से सीएम ने इस अभियान की शुरुआत की थी जिसे आज यानी 19 फरवरी को पूरे दो साल हो चुके है। इन दो सालों में सीएम ने 2140 पौधे रोपे हैं। भोपाल एयरपोर्ट के पास रामवन में मंत्रियों के साथ दो सला पूरा होने पर आज सामूहिक पौधारोपण किया है। जैव विविधता से परिपूर्ण घना जंगल तैयार हो रहा है। रामवन में 120 प्रजातियों के 1 लाख 40 हजार पेड लगाए जा रहे हैं। रामवन के 16 एकड के परिसर में सात तालाब हैं।

पौधारोपण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो बाहर से पौधे लगाने आते थे वो भी आना चाहते थे हमने उनसे कहा आप जहां हैं वहीं पेड लगाओं।मप्र में जन्मदिन, वर्षगांठ, पुण्यतिथि पर मप्र भर में 67 लाख पेड लगे हैं। 19 फरवरी 2019 को अमरकंटक में इस अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री जी ने साफ कहा है धरती को अगर ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज के खतरे से बचाना है तो सबको पेड लगाने होंगे। खुशी के अवसर पर यदि हम पेड लगाने लगें तो पेड बढ़ते जाएंगे। फिर दिमाग में एक बात आई कि हम भाषण देते रहें कि पेड लगाओ-पेड लगाओ। फिर लगा कि हम भाषण से नहीं आचरण से सिखाना चाहिए। मुझे आपको पेड लगाने की बात कहने का अधिकार तभी है जब मैं खुद पेड लगाऊं। इसलिए मन में आया कि तुम रोज पेड लगाओ। कई बार हम समय और व्यस्तता की बात कहते हैं। नहाने, खाने, सोने के लिए तो समय निकालते ही हैं लेकिन सोचो कि हमें ऑक्सीजन न मिले तो हम जिंदा रह सकते हैं क्या?जैसे भोजन करके हम शरीर की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं। वैसे ही पेड लगाकर ऑक्सीजन की पूर्ति कर सकते हैं। मुझे लगा कि मैं रोज पेड लगाऊं। मैं भगवान को धन्यवाद करता हूं कि एक भी दिन ऐसा नहीं हुआ जिस दिन मैंने पेड न लगाया हो।

सीएम ने कहा हमने अंकुर अभियान चलाया उसमें जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ पर पेड लगाकर उसकी फोटो लगातार अपलोड करो। ऐसे 15 लाख 89 हजार 340 लोगों ने 37 लाख 10 हजार 192 पेड लगाए। आज आप लोगों को क्यू आर कोड दिए गए इसमें आप पता कर सकते हैं कि आपके पेड की स्थिति क्या है। आज मध्यप्रदेश में विकास यात्राएं पेड लगाकर शुरु की जा रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button