Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

सैफई में वोट डालने के बाद अखिलेश बोले- बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं, कोई अच्छा काम देखना नहीं

UP Election Phase 3: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई में वोट डाला। मैनपुरी (Mainpuri) जिले की चार सीटों (मैनपुरी सदर, करहल, भोगांव और किशनी) और इटावा (Etawah) की तीन सीटों (जसवंतनगर, भरथना और इटावा) पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1495278600706273280?s=20&t=9BrVm2-9HP9_xP8AbBwgFQ

सैफई में वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। उ.प्र. में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।

जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बोले बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।

सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 21.18% मतदान

  • यूपी के 16 जिले में 59 सीटों पर मतदान तीसरे चरण का जारी
  • सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान
  • 4 घंटे का वोटिंग परसेंट 11:00 बजे तक 21. 18%
  • हाथरस 22.67%
  • फिरोजाबाद 24.32%

Related Articles

Back to top button