Haryana

Haryana News : पंचकूला में 38वां वसंत उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ

Haryana News : पंचकूला में 38वें वसंत उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उत्सव गौरव और खुशी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वसंत उत्सव की खुशबू हर दिल में नई ऊर्जा का संचार कर रही है और यह हमारी संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव है।

आकर्षक बनाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस वर्ष उत्सव का आयोजन 37 साल में पहली बार तीन दिन के लिए और सूरजकुंड मेले की तर्ज पर किया जा रहा है। इस अवसर पर एशिया के सबसे बड़े कैक्टस गार्डन को जनता के लिए खोल दिया गया है। उत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का सामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन समस्याओं का समाधान केवल प्रकृति के संरक्षण में ही निहित है। इसके लिए प्रदेश में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

जंगल सफारी विकसित करने की योजना

उन्होंने बताया कि हरित क्षेत्र बढ़ाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और जैव विविधता सुरक्षित रखने के लिए कई पहल की गई हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन विकसित करने की पहल शुरू की गई है और अब तक 20 ऑक्सीवन स्थापित किए जा चुके हैं। गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

प्लाईवुड उद्योगों को समर्थन

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। हरियाणा राज्य एग्रो फॉरेस्ट्री पॉलिसी लागू की गई है ताकि वृक्ष आवरण बढ़ाया जा सके और प्लाईवुड उद्योगों को समर्थन दिया जा सके।

पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पंचायत और सार्वजनिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। करनाल में वन विभाग की 100 एकड़ भूमि में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से डिअर पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। नायब सिंह सैनी ने अंत में कहा कि पंचकूला का यह वसंत उत्सव आने वाले वर्षों में और भी भव्य रूप लेगा और पूरे देश में एक अलग पहचान बनाएगा।

ये भी पढ़ें- Kaviya Maran : पाकिस्तानी खिलाड़ी पर काव्या मारन ने लुटाए करोड़ों रुपए, देशभर में हो रही आलोचना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button