26/11 आतंकी हमले की आज 13वीं वर्षगांठ, जान गंवाने वालों को गृह मंत्री, रक्षा मंत्री ने की श्रद्धांजलि अर्पित

मुंबई: आज मुंबई के 26/11 आतंकी हमले की 13वीं बरसी है। मुंबई हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों और लोगों को आज देश भर में श्रद्धांजलि दी जा रही है।
26/11 आतंकी हमले की 13वीं वर्षगांठ
महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई सीपी कार्यालय में 26/11 हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26/11 आतंकी हमले की 13वीं वर्षगांठ पर हमले में मारे गए लोगों और सुरक्षा जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26/11 आतंकी हमले की 13वीं वर्षगांठ पर हमले में मारे गए लोगों और सुरक्षा जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।