केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं अजय भट्ट, मानव संसाधन मंत्रालय की मिल सकती है जिम्मेदारी…

देहरादून: केंद्रीय कैबिनेट का आज शाम 6 बजे तक विस्तार होना है। इसमें 43 नेता मंत्रि पद की शपथ लेंगे, जिनमें उत्तराखंड BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सदस्य अजय भट्ट का नाम भी शामिल है। अजय भट्ट ने बुधवार को पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दरअसल, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल करने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, अजय भट्ट को मोदी कैबिनेट में रमेश पोखरियाल निशंक की जगह मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि आज अब तक 11 मंत्रियों ने इस्तीफा दिए हैं।
मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में निशंक और हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है।
बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे रमेश पोखरियाल निशंक को कैबिनेट से हटाया गया है। जिसके पीछे उनके खराब स्वास्थ्य को वजह बताया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया है।
अजय़ भट्ट के बारे में अहम जानकारी
उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट BJP धाकड़ नेता हैं। उत्तराखंड में भाजपा में काम करने का उनके पास अनुभव है। वह BJP प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उत्तराखंड के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में भट्ट का योगदान काफी रहा है। 2019 में वह नैनीताल लोकसभा से वह चुनाव जीते थे।