प्यासे बंदर को पानी पिला कर पेश की युवक ने इंसानियत की मिशाल, वायरल हुआ वीडियो

Share

प्यासे बंदर को पानी पिला कर एक शक्स ने पेश की इंसानियत की मिशाल, अब जमकर हो रहा वीडियो वायरल

Share

भारत दया और प्रेम के लिए पूरी दुनियाभर में जाना चाहता है। ऐसे ही इंसानियत भरे वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर भारत फिर से गौरवान्वित महसूस करता है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है। जिसे देखकर आप भी प्रेम और दया भाव से खुद को भरा महसूस करेंगें। दरअसल यह वीडियो (Video) भारत की दया भाव को पेश कर रहा है। इस वीडियो में आप भी देखिए एक युवक किस तरह से प्यासे बंदर को पानी पिला रहा है। और बंदर भी बड़े ही प्रेम पूर्वक पानी पीता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर सुर्खिया बटोर रहा है।

प्यासे बंदर पर यूवक ने दिखाई मानवता

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यूवक ने मानवता की एक मिशाल पेश की है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर तारीफे बटोर रहा हैं। जहां लोगों के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। मानवता भरा यह वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा के ट्विटर हैंडल से साझा किया है। जिसमें एक शक्स प्यासे बंदर की प्यास भुझाते नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल

आपको बता दें वैसे तो यह वीडियो पुराना है लेकिन इस भीषण गर्मी में यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग जमकर वायरल कर रहे हैं। इस तपती धूप में जहां पल-पल में इंसान का गला सूखता है। अगर थोड़े वक्त तक पानी ना मिलें तो इसांन की हालत खराब हो जाती है। तो जरा सोचिये इस वक्त जानवरों का क्या हाल होता होगा। जब वह प्यासे धूप में दिन भर टहलते रहते हैं। यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। साथ ही यूजर्स द्वारा यह वीडियो खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप ये जरुर कहेंगे की अभी लोगों में इंसानियत जिंदा है। वीडियो पर व्यूज और लाइक्स का लगातार आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं घर पर भी लाउड म्यूजिक बजाने से हो सकती है जेल? जानें नियम