Chhattisgarhक्राइम

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हेड कॉन्स्टेबल पति की हत्या, नदी किनारे गाड़ा शव, पूरी ख़बर पढ़ें

Chhattisgarh Murder Case : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी, इसलिए दोनों ने छिपकर शादी की थी और अब पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी थी। महिला दो बच्चों की मां है।

गंभीर चोटों से हुई हत्या की पुष्टि

बलरामपुर जिले के ग्राम सतिसेमर में 29 जनवरी 2026 को एक सड़ा-गला शव सेंदुर नदी के किनारे मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों के कारण हत्या की पुष्टि हुई। शव की पहचान 51 वर्षीय विश्वनाथ केरकेट्टा के रूप में हुई, जो रायगढ़ जिले के सालियापारा का रहने वाला था और CAF में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में तैनात था। जांच में पता चला कि विश्वनाथ ने करीब 10-12 साल पहले बलरामपुर में क्लॉस्टिका केरकेट्टा से दूसरी शादी की थी, और उनके दो बच्चे थे। 2024 में क्लॉस्टिका बच्चों की पढ़ाई के लिए रायपुर शिफ्ट हो गई थी, जबकि उसकी पहली पत्नी को इस शादी की जानकारी नहीं थी।

दोनों ने मिलकर रची साजिश

2023 में क्लॉस्टिका की पहचान फेसबुक के जरिए विवेक टोप्पो से हुई, जो पहले से शादीशुदा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और फिर तातापानी मंदिर में छिपकर शादी कर ली। जब विश्वनाथ को इस बारे में पता चला, तो तीनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। क्लॉस्टिका अपने बॉयफ्रेंड विवेक के साथ रहना चाहती थी, इसलिए दोनों ने मिलकर विश्वनाथ की हत्या की साजिश रची। 12 जनवरी 2026 को विश्वनाथ छुट्टी लेकर दंतेवाड़ा से सतिसेमर पहुंचा, जहां 14 जनवरी को विवेक ने उसे सेंदुर नदी के किनारे बुलाया और लोहे की खुरपी से सिर पर हमला कर दिया। विश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, और विवेक ने शव को नदी के दूसरे किनारे पर ले जाकर रेत में गाड़ दिया।

पुलिस टीम ने किया खुलासा

विवेक ने मृतक का मोबाइल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज छिपा दिए। वारदात के बाद वह सामान्य जीवन जी रहा था। घटना के समय क्लॉस्टिका रायपुर में थी, लेकिन 22 जनवरी को वह सतिसेमर पहुंची और पड़ोसियों से अपने पति के बारे में झूठी जानकारी लेने की कोशिश की। तकनीकी सबूत और पूछताछ के आधार पर ASP विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button