Blogsराष्ट्रीय

Republic Day 2022: जानें 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

नई दिल्ली: 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। देश में कानून राज स्थागित करने के लिए 26 नंवबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को दो साल, 11 महीने और 18 दिनों में तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया था। जिसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रुप में घोषित किया गया। देश में इस दिन पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया गया।

national flag story know current tiranga became national flag of india  national flag history independence day 2021 tricolour history pcup |  Independence Day 2021: 6 बार बदल चुका है भारत का झंडा,

गणतंत्र दिवस के कितने साल हुए?

इस साल देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। साल 1955 से हर साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर परेड निकाली जाती है। जिसमें अलग-अलग प्रकार के प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इसके अन्तर्गत सभी राज्य सम्मिलित होते है। जो परेड के दौरान अपने राज्य की झलक दर्शाते हैं। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर परेड की शुरुआत सुबह 10 बजे से राजपथ पर होती है।

गणतंत्र से क्या आशय है?

गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा शासन करना। 26 जनवरी 1950 को हमारा देश गणतान्त्रिक रुप से दुनिया के सामने आया।

Republic Day Speech : 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस की परेड, जानें आजादी से लेकर  अब तक गणतंत्र दिवस पर भारत आए चीफ गेस्ट की लिस्ट | Hari Bhoomi

पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया?

देश में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया। इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।

राजपथ पर कौन करता है ध्वजारोहण

आपको बता दें कि पीएम देश के राजनीतिक प्रमुख जबकि राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख होते हैं। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं।

Related Articles

Back to top button