Three Sisters Suicide Case : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की खुदकुशी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. तीनों बहनें कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं और परिवार से नाराज थीं. अब इस मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, परिवार के उलझे हुए रिश्तों की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं. पुलिस ने बताया है कि तीनों बेटियां पिता के बेहद करीब थीं और कोरियन कल्चर के साथ पिता चेतन गुर्जर से भी प्यार करती थीं.
पुलिस के मुताबकि, घर में तीन माताओं के होने के बावजूद, तीनों लड़कियां अपने पिता के सबसे करीब थीं. उनके बीच का यह जुड़ाव उनके सुसाइड नोट में भी साफ दिखा है. नोट में लड़कियों ने सिर्फ अपने पिता का जिक्र किया है और कहीं पर भी अपनी मां के नाम का जिक्र तक नहीं किया है.
पिता चेतन कुमार पर करीब 2 करोड़ का कर्ज
जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों बहनें कोरियन एंटरटेनमेंट और ऑनलाइन गेम्स को पंसद करती थीं. उनके पिता चेतन कुमार पेशे से स्टॉक ब्रोकर हैं. वह भी भारी कर्ज में डूबे हुए थे. बताया जा रहा है कि करीब दो करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबे चेतन ने घर का बिजली बिल भरने के लिए अपनी बेटियों के मोबाइल फोन छीनकर बेच दिए थे. पिता का तर्क था कि लड़कियां दिन भर कोरियन कंटेंट देखने में डूबी रहती हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और व्यवहार पर बुरा असर पड़ रहा था.
मां का मोबाइल लेकर दोस्तों से संपर्क की कोशिश
पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, जिस रात लड़कियों ने यह खौफनाक कदम उठाया, उस समय उन्होंने अपनी मां का मोबाइल फोन अपने पास ले लिया था. वे उन कोरियाई दोस्तों से संपर्क करना चाहती थीं, जिनसे उनकी पहचान ऑनलाइन गेम्स के जरिए हुई थी.
ऐप्स न खुलने से तनाव में आईं तीनों बहनें
हालांकि, मां के फोन में मौजूद पाबंदियों के कारण वे न तो संबंधित ‘कोरियन ऐप्स’ और न ही गेमिंग प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच बना सकीं. डिजिटल दुनिया से अचनाक कट जाने और अपने विदेशी दोस्तों से बात न हो पाने की वजह से वे गहरे मानसिक तनाव में चली गईं.
जांच के दौरान पुलिस को इस परिवार के बारे में एक और चौकाने वाली जानकारी मिली. आरोपी पिता चेतन कुमार की तीन पत्नियां हैं और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये तीनों पत्नियां सुजाता, हीना और टीना आपस में सगी बहनें हैं.
ये भी पढ़ें- Bastar Naxal Surrender : बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









