West Bengal : बाढ़ को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा – ‘आम लोगों को गुमराह…’

West Bengal : पश्चिम बंगाल में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ममता बनर्जी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। बाढ़ को लेकर विपक्ष लगातार घेर रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि राज्य और केंद्र सरकारें लोगों को आरोप-प्रत्यारोप में न फंसाएं। यह समय लोगों की मदद करने का है। 9 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन आज मुख्यमंत्री बीरभूम का दौरा कर रही हैं।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बाढ़ के कारण बंगाल में स्थिति गंभीर है, लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार स्थिति की अनदेखी कर रही है और मुख्यमंत्री का एकमात्र काम हर दिन बहाना बनाकर आम लोगों को गुमराह करना और उन्हें सच्चाई से दूर रखना है। 9 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन आज मुख्यमंत्री बीरभूम का दौरा कर रही हैं और वहां जश्न मना रही हैं क्योंकि उनकी पार्टी के एक नेता जेल से रिहा हुए हैं। आप इस सरकार की मानसिकता देखिए
बाढ़ से लोगों को …
जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि दामोदर घाटी निगम के बैराज से पानी छोड़ दिया गया। जिस कारण से पश्चिम बंगाल में बाढ़ आई। बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप