
Weather Update : अबकी मानसून में दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं हुई। लोगों को उमस की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 21 से 23 जुलाई तक बारिश हो सकती है। हालांकि उमस से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। हल्की बारिश होने के आसार लगाए जा रहे हैं। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो 36 डिग्री रह सकता है। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगर हल्की बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
उमस से सामना
आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में मानसून की बारिश देखने को नहीं मिली। इस वजह से लोगों को उमस से सामना करना पड़ रहा है। अगले हफ्ते की बात करें तो बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है। बारिश हल्की हो सकती है। जिसवजह से लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी। यह बारिश रुक – रुक कर होगी।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप