भारत में समय से पहले चलने लगी लू, कई राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार

कई राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार
Weather : भारत में समय से पहले ही लू चलने के कारण चिंता बढने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में पारा 43 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी ने 125 सालो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
15 मार्च को ओडिशा और झारखंड में पहली गर्म रात दर्ज की गई। जबकि पिछले साल 2024 में यह स्थिति 27 मार्च को गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिली थी। देश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जिससे इस बार मार्च में ही लू का असर दिखने लगा। पहली बार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा परिभाषित सर्दी के महीने यानी फरवरी के दौरान लू चली। 25 फरवरी 2025 को गोवा और महाराष्ट्र में इस साल की पहली लू दर्ज की गई।
125 सालो में फरवरी में इतनी अधिक गर्मी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पिछले 125 सालो में फरवरी में इतनी अधिक गर्मी पहले कभी नहीं देखी गई। हाल के वर्षों में न केवल लू पहले आ रही है बल्कि इसकी तीव्रता भी बढ़ रही है। 16 मार्च 2025 को ओडिशा के बौध में भारत का सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झारसुगड़ा और बोलंगीर में भी तापमान 42 और 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी 2025 के दौरान भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं 11 से 23 फरवरी के बीच देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं ओडिशा और झारखंड में 15 मार्च 2025 को अपनी पहली गर्म रात महसूस की जबकि 2024 में यह पांच अप्रैल और 29 मई को दर्ज की गई थी।
5.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया
बता दें कि ओडिशा समेत दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ओडिशा में बारह और बीस फरवरी 2025 को दो बार ऐसा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के दो स्थानों राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों ने एक- दूसरे को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप