G Ram G Bill : VB-G Ram G Bill (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) आज लोकसभा में पास हो गया है। जिसके बाद लोकसभा में भारी हंगामा हो गया। विपक्ष ने बिल पास होने पर बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए और जमकर नारेबाजी हुई।
बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं- चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मनरेगा का नाम पहले पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। बापू याद आए। तब उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी।
उन्होंने कहा कि हम किसी से भेदभाव नहीं करते, बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं। पूरा देश हमारे लिए एक है। देश हमारे लिए केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है।
प्रियंका गांधी ने किया विरोध
इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने 16 दिसंबर को कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं। हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती है।
14 घंटे लोकसभा में हुई चर्चा
बता दें कि बुधवार को लोकसभा में VB-G-RAM-G बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई। यह कार्यवाही देर रात 1:35 बजे तक चली। इसमें 98 सांसदों ने हिस्सा लिया। विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्टैंडिंग कमेटी भेजा जाए। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा।
ये भी पढ़ें- Payal Gaming ने वायरल MMS पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने कभी…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









