दिल्ली में मनाया गया वन महोत्सव, CM केजरीवाल बोले – आज लगाए जायेंगे 5.50 लाख पेड़

राजधानी दिल्ली में वन महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली में 9 जुलाई से 20 अगस्त तक ‘वन महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली में विशाल वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई। आज पूरी दिल्ली में 5.50 लाख पेड़ लगाए जायेंगे। वन महोत्सव के कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। सीएम केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे।
आज लगाए जायेंगे 5.50 लाख पेड़ पौधे
सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में 23% ग्रीन कवर है। देखा जाता है कि जहां भी विकास होता है वहां ग्रीन कवर कम हो जाता है। लेकिन दिल्ली में विकास हो रहा है, चारों तरफ पेड़ पौधे देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सब शहरों में प्रति व्यक्ति हरित आवरण, सबसे ज्यादा दिल्ली में है—यहां तक कि लंदन और न्यू यॉर्क से भी ज्यादा। अब इसको 25-27% पर लेकर जाना है। इसको कम नहीं होने देना। अब 5.5 लाख पेड़ और लगाए जाएंगे।
दिल्ली में लगाए जायेंगे 1 करोड़ पेड़
मुख्य्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली ने संकल्प लिया है। इस साल 1 Crore पेड़ लगाए जाएंगे। अभी तक 3 महीने में 27.50 लाख पेड़ लगा चुके हैं।
सीएम ने छात्र छात्राओं से की अपील
सीएम केजरीवाल ने कार्यक्रम में आए छात्र छात्राओं से अपील की। उन्होंने कहा कि आप बच्चे अपने स्कूल इको क्लब के ज़रिए खूब पेड़ लगाएं, उनका ध्यान रखें। दिल्ली में एयर पॉल्यूशन 30% कम हुआ है। लोगों और सरकार की मेहनत रंग ला रही है। पहले 106 दिन थे जब हवा साफ़ रहती थी, अब 163 हैं। इसको 365 करना है। दिल्ली को साफ़ सुथरा शहर बनाना है।
ये भी पढ़ें: नोएडा पुलिस की 58 स्कूटी गायब, RTI में खुलासा