
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए और उनके योगदान के लिए अपना उद्बोधन दिया महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारा प्रदेश महिला प्रधान प्रदेश है। यहां पर बेटी के जन्म से उसके विवाह तक के लिए कई योजनाएं संचालित हैं कई।
महिलाएं जो आविवाहित हैं, या जो एकल हैं उनके लिए मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना का शुभारंभ आने वाले वक्त में किया जाएगा। जिसकी घोषणा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने की है। स्वयं सहायता समूह से लेकर जो भी हमारी माताएं बहने बेटी काम कर रही हैं।
उनको आगे बढ़ाने का काम और सशक्त उत्तराखंड बनाने का काम हमारा विभाग भी कर रहा है। सरकार भी कर रही है हम चाहते हैं, कि एक महिला मायके और ससुराल से ऊपर उठकर आत्मनिर्भर बने किसी पर निर्भर ना रहे।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: अडानी समूह मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन