
Uttarakhand NEWS : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समय से निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
आपको बता दें कि कुछ जन समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए विभिन्न विभागों को भेजे गए पत्रों पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का जल्द समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता में रखा जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को रखा। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जाएगा।
रिपोर्ट : शुभांगी भट्ट
ये भी पढ़ें : Donald Trump Shot: FBI ने की ट्रंप पर फायरिंग करने वाले शूटर की पहचान, पेंसिलवेनिया का रहने वाला था आरोपी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप