Uttarakhandबड़ी ख़बर

Uttarakhand : अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 20 लोगों की मौत, कई घायल

Uttarakhand : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भीषण हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। बता दें कि खाई 100 मीटर गहरी थी। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा यात्री बस में थे। यात्रियों को लेकर गोलिखाल क्षेत्र से बस निकली थी। बस को रामनगर जाना था। बता दें कि राहत और बचाव शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें छोटी नदी भी बहती दिखाई दे रही है। वीडियो भयावह है। इसके साथ ही सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है और सीएम ने 4 – 4 लाख देने का ऐलान किया है। 1-1  लाख रुपये घायलों को देने का ऐलान किया है। मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

‘राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं’

सीएम धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

Punjab : कृषि विभाग ने 21,958 सी.आर.एम. मशीनों को दी मंजूरी, किसानों ने खरीदीं 14 हजार से अधिक सी.आर.एम. मशीनें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button