Advertisement

क्या आप जानते हैं कौन है मुकेश अंबानी का चाणक्य दिमाग वाला राइट हैंड ?

Share
Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का नाम भारत ही नहीं लगभग पुरे दुनिया तक है। जब रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) का जिक्र होता है तो धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani), मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी (Anil Ambani) के नाम सामने आते हैं।

Advertisement

लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के साम्राज्य को खड़ा करने के पीछे एक खास व्यक्ति भी है। रिलायंस ग्रुप के हर नए प्रोजेक्ट में इस व्यक्ति का अहम भूमिका रहती है। यह व्यक्ति मनोज मोदी (Manoj Modi) हैं। मनोज मोदी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सहपाठी हैं। दोनों की मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में कॉलेज के दिनों से दोस्ती है।

मनोज मोदी वह शख्स हैं, जिन्हें रिलायंस ग्रुप के मलिक मुकेश अंबानी के राइट हैंड के रूप में जाना जाता है। मनोज भी अच्छी खासी नेटवर्थ (Manoj Modi Net Worth) के मालिक हैं। वह करोड़ों के आलीशान बग्लों में रहते हैं।

आखिर कौन हैं मनोज मोदी और मुकेश अंबानी से रिश्ते

मुकेश अंबानी के बैचमेट रहे मनोज मोदी साल 1980 के समय से रिलायंस ग्रुप में शामिल हुए थे। यह वो समय था जब मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज मोदी सालों से मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के दोस्त हैं। वह अब मुकेश अंबानी के बच्चों आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ मिलकर रिलायंस ग्रुप का काम कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनोज मोदी ने अप्रैल 2020 में सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के साथ जियो के सौदे की अगुवाई की थी। जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी, तब आकाश अंबानी के नेतृत्व वाले जियो प्लेटफॉर्म्स ने फेसबुक के साथ करीब 43,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इस डील को फाइनल करने के लिए मनोज मोदी और आकाश अंबानी दोनों ने काफी बारीकी से काम किया था।

मनोज मोदी मीडिया के कैमरों से रहते हैं दूर

मनोज मोदी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है। मनोज मोदी की सैलरी और नेटवर्थ की भी अभी कोई सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज के घर की कीमत 1500 करोड़ के करीब बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) का कोई नामित सीईओ नहीं है। लेकिन कोई है, जिसके पास इस पद के बराबर पावर है, तो वे मनोज मोदी ही हैं। मनोज मोदी इस समय रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के डायरेक्टर हैं, रिलायंस के हर प्रोजेक्ट को सफल बनाने में मनोज की अहम भूमिका रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *