Delhi NCR

दिल्ली में 22वीं मंजिल से गिरकर US सिटीजन की मौत, पुलिस को हत्या का शक

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक अमेरिकी नागरिक की मौत की खबर आई है। अमेरिकी पश्चिमी नोएडा में महागुन माय वुड्स सोसाइटी में रहता था। अमेरिकी नागरिक का नाम एंथोनी क्रिस्टोफर डोमिनोज़ था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इसी सोसाइटी में रहता था। पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी शख्स की 22वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जब एंथोनी क्रिस्टोफर की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत हुई उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी बल्कि सोसाइटी में कहीं बाहर थी। क्रिस्टोफर का परिवार 2020 से इसी सोसाइटी में रह रहा है। क्रिस्टोफर ने एक भारतीय महिला से शादी की। उनकी पत्नी एक वकील हैं। क्रिस्टोफर को गांधी अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार 2023 भी मिला है। उन्होंने एक एनजीओ के लिए काम भी किया है।

पुलिस को हत्या की आशंका है

बिसरख थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और अन्य टीमें एक अमेरिकी नागरिक की मौत की जांच कर रही हैं। अपनी मृत्यु के समय क्रिस्टोफर घर पर अकेले थे। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि यह हत्या है।

Related Articles

Back to top button