US: अमेरिका ने ईरानी तेल के कार्गो को किया जब्त, न्यायिक विभाग ने की पुष्टि

US: अमेरिका ने ईरानी तेल के कार्गो को किया जब्त, न्यायिक विभाग ने की पुष्टि
यूएस के एक कदम ने खाड़ी देशों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल अमेरिका के न्यायिक विभाग ने शुक्रवार 8 सितंबर को 10 लाख (एक मिलियन) बैरल ईरानी तेल के एक कार्गो को जब्त किया है। न्यायिक विभाग के एक बयान के अनुसार, ‘यह उस कंपनी से जुड़ा पहला आपराधिक प्रस्ताव है, जिसमें ईरान के तेल की अवैध बिक्री और परिवहनों की सुविधा देकर प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है। इसके परिणामस्वरूप 980,000 बैरेल कच्चे तेल को जब्त किया गया है।’
वॉशिंगटन ने लगाया आरोप
ईरान के तेल की जब्ती के बाद वॉशिंगटन ने तेहरान पर खाड़ी पार करने वाले कई जाहाजों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। हलांकि, ईरान का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय जल में ईरानी संपत्ति पर कब्जा करना समुद्री डकैती के बराबर बताया है।
अमेरिकी नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया जारीः एंटनी ब्लिंकन
अगस्त में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि वाशिंगटन “बढ़ते परमाणु खतरों” को कम करने के लिए तेहरान के किसी भी कदम का स्वागत करता है। साथ ही विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह भी साफ किया कि ईरान की हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को वापस लाना एक पूरा अलग मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ईरान की हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया भी जारी है। साथ ही पिछले हफ्ते हमने पुष्टि की थी कि ईरान ने 5 अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है।
साल 2015 के परमाणु समझौते में ईरान ने आर्थिक प्रतिबंध हटाने के बदले में अपने परमाणु विकास को घटा दिया था, जिसे अब पुनर्जीवित करना अमेरिका और ईरान दोनों के लिए बहुत ही मुश्किल साबित हो रहा है। इस डील को साल 2018 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा ने रद्द कर दिया गया था।