UP: भगवान शिव का अनोखा मंंदिर, दूध के साथ चढ़ाई जाती है झाड़ू

UP: यूपी में एक से बढ़कर एक धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। और हर स्थल की अपनी अलग मान्यताएं है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां श्रद्धालु भगवान को झाड़ू चढ़ाते है। शिवरात्रि और सावन के महीने में यहां भक्तों का तंता लगा रहता है। ये मंदिर उत्तर प्रदेश के बहजोई में स्थित है। पातालेश्वर मंदिर की किर्ति दूर-दूर तक फैली हुई है।
यहां सदियों से भगवान शिव को दूध के साथ झाड़ू चढ़ाने की पंरपरा है। मंदिर के आस-पास के लोगों का मानना है कि झाड़ू चढ़ाने से त्वचा संबधी रोगो से मुक्ति मिलती है। दरअसल मान्यता है कि सदियों पहले एक अमीर व्यापारी भिखारीदास चर्म रोग से पीड़ित था। कई बार इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो रहा था एक बार वह कहीं जा रहा था तभी रास्ते में उसे प्यास लगी।
इस पर भिखारीदास पास के एक आश्रम में पानी पीने चला गया। जहां वह एक झाड़ू से टकरा गया, कहा जाता है कि झाड़ू के स्पर्श मात्र से ही उसका त्वचा रोग ठीक हो गया। जिसके बाद वहां एक शिव मंदिर का निर्माण हुआ और तभी से ये पंरपरा चली आ रही है।