UP Nikay Chunav Result: 15 नगर निगम में भाजपा आगे, सपा का सूपड़ा साफ़

Share

UP Nikay Chunav Result: शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा और एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है।

वहीं गोरखपुर में नगर पंचायत उनवल में मतगणना के दौरान विवाद हो गया। दो पार्टी के एजेंट में झड़प हो गई। मतगणना में इनवैलिड वैलिड में धांधली के आरोप में बसपा प्रत्यशी उपेंद्र यादव ने आरोप लगाया है। वैलेड पेपर दिखाने को लेकर विवाद हुआ है।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Result: यूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी, जानें किस सीट पर कौन आगे