Uttar Pradeshक्राइम

UP News: AMU कैंपस में देर रात हुई गोलीबारी, डिनर करने जा रहा छात्र घायल

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से एक बार फिर गोलीबारी की ख़बर सामने आई है। दरअसल, गुरूवार (09 नवंबर) की देर रात कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें डिनर करने जा रहे एक छात्र को गोली लग गई। जिसके कारण पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस और एएमयू प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। बता दें कि फायरिंग करने वाले आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला

यह घटना थाना सिविल लाइन इलाके के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) कैंपस के एसएस नॉर्थ हास्टल (S.S North Hostel) की है।  दरअसल इसके पहले हुए हमले के एक मुकदमे में एएमयू का एक पूर्व छात्र शोएब जेल गया था। जहां से रिहा होकर वह कल(09 नवंबर) को एसएस नॉर्थ हॉस्टल पहुंचा था। शोएब के जमानत पर बाहर आने से खुश उसके साथियों ने कल रात खुशी में फायरिंग की। इस दौरान रेहान नामक एक छात्र जो डिनर के लिए जा रहा था उसके गोली लग गई। घायल छात्र रेहान मुरादाबाद के जैतवारा इलाके का रहने वाला है। रेहान के पिता का नाम जाकिर हुसैन है। घायल छात्र से एसएस नॉर्थ हॉस्टल में रहता है और डिनर के लिए डाइनिंग हॉल जा रहा था। कुछ लोग वहां हर्ष फायरिंग कर रहे थे। वहीं रेहान को एक गोली पैर में जाकर लगी। छात्र रेहान बी.ए अरेबिक फैकल्टी में है।

घायल छात्र ने बताया पूरा मामला

घायल छात्र का कहना है कि वह डिनर के लिए जा रहा था। उसने देखा कि दूसरी तरफ से कुछ लड़के आ रहे थे। जिनके बारे में वह जानता था। यह लोग फायरिंग करते हुए आ रहे थे। उसने बताया कि वह डिनर के लिए जा रहा था, उसे पता नहीं था कि उसे ही गोली लग जाएगी।

मामले की जांच के लिए दो टीमों का हुआ गठन

सीओ राकेश सिसोदिया ने बताया कि एक व्यक्ति के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। प्रथम दृश्यतया जांच से एक व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। जिसके चलते पीड़ित को गोली लगी है। थाना सिविल लाइन में सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कर दिया गया है। इसमें दो टीमों का गठन किया गया है।

(अलीगढ़ सेअर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP News: इस जिले में साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल का ब्याज होगा माफ

Related Articles

Back to top button