UP Lok Sabha By Election Result: लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी, आजमगढ़ और रामपुर में सपा चल रही आगे

UP Lok Sabha By Election Result: रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना हो रही है। आजमगढ़ में दूसरे राउंड में भी सपा के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा आगे चल रहे हैं। रामपुर में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ रही है। रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा करीब 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ और रामपुर में सपा चल रही आगे
बता दें कि आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट (UP LokSabha By Election Result) आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई है। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है। सवाल ये है कि क्या सपा अपना गढ़ बचा पाएगी? रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला है। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर है। सुबह 11 बजे तक इन दोनों सीटों पर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
इन कैंडिडेट्स की प्रतिष्ठा दांव पर
आजमगढ़ में 49.48% प्रतिशत मतदान (UP Lok Sabha By Election Result) हुआ था। यहां पांच विधानसभाएं हैं-मुबारकपुर, आजमगढ़, मेंहनगर, सगड़ी और गोपालपुर। मुबाकरपुर में सबसे ज्यादा 51.70% मतदान हुआ। सगड़ी में 49.46%, गोपालपुर में 49.91% और सबसे कम मेंहनगर में 46.57% मतदान हुआ था।
रामपुर में हुआ था 41.71% मतदान
रामपुर में सबसे ज्यादा मतदान (UP Lok Sabha By Election Result) बिलासपुर विधानसभा में हुआ था। सबसे कम वोटिंग का प्रतिशत शहर विधानसभा सीट पर रहा। स्वार में 42.29%, चमरऊवा 44.24%, बिलासपुर 46.13%, सदर रामपुर 31.45% और मिलक विधानसभा में 44.44% वोटिंग हुई थी।
Read Also:- Azamgarh, Rampur By Election Result: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव की मतगणना, इन कैंडिडेट्स की प्रतिष्ठा दांव पर