UP: टोल कर्मियों और दबंगों के बीच मारपीट, एक घायल, दूसरा हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर आए दिन टोल देने को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आती है। यहां पर जबरन टोल कर्मियों पर दबाव बनाकर दबंगों द्वारा गाड़ी बिना टोल दिए निकाली जाती हैं, लेकिन इस बात का विरोध करना टोल कर्मियों काफी भारी पड़ता है. तो कभी कभी टोलकर्मी भी भारी पड जाते है।
बीती रात टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर टोल कर्मियों से बलेनो कार सवार लड़कों से टोल देने को लेकर विवाद हो गया। जो हाथापाई व मारपीट बदल गई। इस मारपीट घायल एक लडके को चोट आई है पुलिस ने टोलकर्मी को दादरी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
सीसीटीवी में कैद टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और बलेनो कार सवार 4-5 लड़कों के बीच मारपीट, इस मारपीट में दनकौर निवासी अनस घायल हो गया। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि देर रात अपनी बलेनो कार से 4-5 लड़के नोएडा से सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे, रास्ते में लुहारली टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर टोल कर्मियों से उन लड़कों का विवाद होने लगा।
इसी बात को लेकर टोल कर्मियों ने बलेनो कार सवार लड़कों के साथ हाथापाई व मारपीट की गई। मौके पर पहुंची दादरी थाने की पुलिस घायल अनस का मेडिकल कराया है और मारपीट में शामिल एक टोलकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही होते ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट: नरेंद्र ठाकुर
ये भी पढ़ें:UP: भाजपा के मेयर प्रत्याशी पर पोखर की जमीन कब्जाने का लगा आरोप