
औरैया अछल्दा गौ शाला में तैनात संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से शव लटका मिला। महेंद्र सुबह ड्यूटी जाने के लिए लिए निकला था। शाम को जब वो ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं लौटा। तब महेंद्र परिजनों द्वारा काफी खोज बीन करने पर भी पता नहीं चला। सुबह महेंद्र का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसके बाद घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। साथ हींं चार टीमें घटना के अनावरण के लिए लगाई गई। सीसीटीवी सर्विलांस की मदद भी ली जाएगी। आपको बता दें ये पूरा मामला औरैया जिले के अछल्दा का है। महेंद्र बाल्मिक उम्र 35 साल नगर पंचायत अछल्दा में संविदा कर्मी के रूप में अछल्दा नगर पंचायत की गौ शाला में तैनात थे। महेंद्र सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले शाम को घर वापस नही लौटे, तो परिजनों द्वारा बराबर तलाश किया गया लेकिन कोई पता नहीं चला।
फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस एवं फॉरेंसिंक टीम घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी हुई है। उसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण के लिए चार टीमें लगाई गई है। जिसमें सर्विलांस की मदद एवं सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जाएगी।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: जी 20 ने बदली ढिकूली सरकारी स्कूल की तस्वीर